काकोरी ट्रेन एक्शन

काकोरी ट्रेन एक्शन

न्यूज़डे नेटवर्क
‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में साहस, बलिदान और देशभक्ति का प्रतीक है।9 अगस्त 1925 को, रामप्रसाद बिस्मिल जी, चंद्रशेखर आजाद जी, अशफाक उल्ला खां जी जैसे वीरों ने अंग्रेजों की लूट के विरुद्ध क्रांति की मशाल जलाकर ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिला दी थी। अंग्रेजों द्वारा भारतवासियों से लूटा गया धन देशहित में ही उपयोग हो, इस उद्देश्य से इन वीर सेनानियों ने ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ किया। देश इन सेनानियों की बहादुरी और शौर्य का सदैव ऋणी रहेगा।