FCRA पर लगभग एक्शन की तैयारी में केंद्र सरकार 
अमेरिकी कांग्रेस सांसद राइली मुर ने जिस ‘फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन अमेंडमेंट’ बिल (FCRA Bill) को लेकर विवादित बयान दिया था अब उसी बिल पर घमासान के बीच केंद्र सरकार लगातार रणनीतिक तैयारी में जुटी है। इसी विषय पर ध्यान रखते हुए गृह मंत्री अमित शाह अब से कुछ देर में एक बड़ी बैठक करने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार शाम करीब 5:30 बजे ईसाई और अन्य अल्पसंख्यक प्रतिनिधियों से गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात होगी । इस बैठक में ‘फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट’ में प्रस्तावित संशोधनों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की सम्भावना है। ऐसी अटकले तेज है कि सरकार शुक्रवार को राज्यसभा में ये बिल पेश कर सकती है।


