पत्नी ने प्रेमी संग मिल की पति की हत्या
न्यूज़डे नेटवर्क
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में तब्बसुम ने प्रेमी दानिश संग मिलकर अपने शौहर यूसुफ खान की हत्या कर दी और तेजाब डालकर फूँक डाला। फिर शव को ईंट-भट्ठे में फेंक दिया। चार दिन बाद कीड़े पड़ी लाश पुलिस ने बरामद की।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार (02 जुलाई 2025) को पुलिस ने ईंट भट्ठे से एक अज्ञात शव बरामद किया। शव के सिर से बाल गायब थे। पुलिस ने परिजनों को कपड़े दिखाकर शव की शिनाख्त यूसुफ खान के रूप में की। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ।
पुलिस जाँच में सामने आया कि यूसुफ की बीवी तब्बसुम ने अपने प्रेमी दानिश के साथ मिलकर हत्या की है। यूसुफ के हाथ को पीथे बाँधकर उसके पेट में चाकू गोदा गया है। इसके बाद शिनाख्त ना होने के लिए तेजाब से जला दिया गया है। घटना के बाद से तब्बसुम और दानिश फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

