दिल्ली यूनिवर्सिटी में RSS के छात्र संघ ABVP का भगवा लहराया
न्यूज़डे नेटवर्क,
वर्ष 1949 से देश में रचनात्मक दृष्टिकोण के साथ विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हे ,अ. भा. वि. प. ने हाल ही में पूर्ण हुए यूनिवर्सिटी चुनाव में बाज़ी मारकर एक नया इतिहास रचा हे ,दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में RSS से जुड़े संगठन ABVP ने बड़ी जीत हासिल की है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अध्यक्ष पद समेत तीन सीटों पर कब्जा जमाया. शुक्रवार (19 सितंबर) को आए नतीजों में कांग्रेस के भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने सिर्फ उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया. इस चुनाव में पिछली बार के मुकाबले NSUI को एक पद का नुकसान हुआ है. संगठन से अध्यक्ष पद भी चला गया.अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आर्यन मान, सचिव पद पर कुणाल चौधरी और संयुक्त सचिव पद पर दीपिका झा ने जीत दर्ज की. वहीं उपाध्यक्ष पद पर उम्मीदवार गोविंद तंवर को हार का सामना करना पड़ा. तीनों ही पदों पर एबीवीपी के उम्मीदवार पहले राउंड से ही रुझानों में आगे चल रहे थे.
Source:ABP News

